आगामी त्योहारों से पहले स्वच्छता पर सख्ती एडीएम ने दिए कड़े निर्देश
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — जनपद में आगामी त्योहारों को लेकर स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने केम्प कार्यालय से वर्चुअल समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को व्यापक दिशा.निर्देश जारी किए।
डीएम ने शहरी क्षेत्रों की मलिन एवं घनी बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में स्वास्थ्य संबंधी असामान्य हालात उत्पन्न न हों। सभी नगरीय निकायों में सुबह 5 से 8 बजे तक सफाई कर्मियों की बीट निर्धारित कर नियमित सफाई कराई जाएए साथ ही सायंकाल द्वितीय पाली में भी कूड़ा उठान अनिवार्य किया जाए।



