डीएम ने शिक्षकों को दिया मिशन 2024 का मंत्र, प्रबोध मॉड्यूल लांच
डीएम ने शिक्षकों को दिया मिशन 2024 का मंत्र, प्रबोध मॉड्यूल लांच
प्रबोध मॉड्यूल लांच, अब बदलेगी कक्षा की तस्वीर
– डीएम ने शिक्षकों को दिया मिशन 2024 का मंत्र
फोटो परिचय- प्रशिक्षण माड्यूल कार्यक्रम में प्रतिभाग करते डीएम रविन्द्र सिंह व अन्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रबोध प्रशिक्षण मॉड्यूल का लोकार्पण जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम डायट के मुंशी प्रेमचंद सभागार में आयोजित तीन दिवसीय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण के दौरान संपन्न हुआ, जो परख परिणाम 2024 पर केंद्रित है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने मॉड्यूल का अवलोकन करने के बाद संपादक एवं लेखक मंडल के साथ इसका विधिवत विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मॉड्यूल कक्षा शिक्षण में ठोस सुधार लाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षक परख 2024 के निष्कर्षों के अनुरूप नई शिक्षण रणनीतियां अपनाकर विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने डायट के इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रशिक्षण को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण प्रभारी एवं प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार मिश्र ने मॉड्यूल की संरचना एवं उद्देश्य की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बताया गया कि प्रबोध मॉड्यूल का निर्माण प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता के नेतृत्व में किया गया है, जबकि इसका संपादन एवं समन्वयन विनय कुमार मिश्र द्वारा किया गया है। इस अवसर पर एडीएम अवनीश त्रिपाठी, जयचन्द्र पांडेय, राधेश्याम दीक्षित, कौशल कुमार अंकुर, सौम्या तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।