डीएम-एसपी ने ईदगाह का भ्रमण कर परखी सुरक्षा – ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को दिए दिशा-निर्देश – ड्रोन से हुई निगरानी, छतों पर भी तैनात रहे जवान
फोटो परिचय- भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम-एसपी। मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ईदुल अजहा पर्व को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थी। पर्व के मौके पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने अधीनस्थों संग ईदगाह समेत कई मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा परखने का काम किया। साथ ही ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह अधीनस्थों संग सर्वप्रथम ईदगाह पहुंचे। जहां भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम का कहना रहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि आने-जाने वालों पर विशेष निगाह रखें। साथ ही ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ करें। पुलिस अधीक्षक ने भी अधीनस्थों को हिदायत दिया कि पर्व के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी में मुस्तैद पुलिस कर्मी ईमानदारी ने कार्य को अंजाम दें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होती रही। साथ ही ईदगाह व मस्जिद के आस-पास के मकानों की छतों पर भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। कुल मिलाकर शहर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल के बीच ईदुल अजहा का पर्व सम्पन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।