सरीला स्थित शल्लेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, महाशिवरात्रि की तैयारियों का लिया जायजा

    सरीला स्थित शल्लेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, महाशिवरात्रि की तैयारियों का लिया जायजा

रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर– महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद के सरीला स्थित प्रसिद्ध शल्लेश्वर धाम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीएम बलराम गुप्ता एवं तहसीलदार राममोहन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग स्थल एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम और एसपी ने शिवरात्रि महोत्सव आयोजक समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *