जनसुनवाई में डीएम सख्त, बोले, शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही असली पैमाना

      जनसुनवाई में डीएम सख्त, बोले—शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही असली पैमाना
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन – कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण तथा नगर निकाय से जुड़ी अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं।


जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने विशेष रूप से राजस्व और पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि संबंधित प्रकरणों में मौके पर जाकर सत्यापन किया जाए और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि निस्तारित मामलों में शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वह समाधान से संतुष्ट है। उन्होंने दोहराया कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही अंतिम मानक है।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *