जनसुनवाई में डीएम सख्त, 92 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण

    जनसुनवाई में डीएम सख्त, 92  शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — हमीरपुर, 09 अप्रैल 2026  कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।


जनसुनवाई के दौरान कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर ही करा दिया। शेष प्रकरणों के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों (एसडीएम), खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/जूम माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई करें और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जनसुनवाई, आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और समयबद्ध रूप से उसकी आख्या प्रस्तुत की जाए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आईं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *