विजयीपुर पीएचसी में डाक्टर लिख रहे बाहर की दवा, अन्य लघु खबरों के साथ

डॉ. ओपी अवस्थी के निधन पर ब्राह्मण चेतना मंच ने की शोक सभा
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ब्राह्मण चेतना मंच द्वारा ग्रे एंड कंपनी जीटी रोड में शिक्षा विद, कवि एवं महान समालोचक व महात्मा गांधी महा विद्यालय से सेवानिवृत्त हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ, ओम प्रकाश अवस्थी के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया। आयोजित शोक सभा में संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, व संरक्षक राजेंद्र त्रिवेदी, एसपी शुक्ला, ई. देवी प्रकाश दुबे आदि ने स्वर्गीय डॉ. अवस्थी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये गये योगदान की व बेहद सरल जीवन की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं मंच के अध्यक्ष रहते हुए उनकी सेवाओं को याद कर उन्हें जनपद की अमूल्य निधि करार दिया। वक्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में संस्थान के नगर अध्यक्ष बृज किशोर शुक्ला, बीरेंद्र दुबे, शिवा कांत दीक्षित, सुधाकर अवस्थी, आदि लोग भी मौजूद रहे।
———————————– 
  विजयीपुर पीएचसी में डाक्टर लिख रहे बाहर की दवा
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा/ फतेहपुर। विजयीपुर पीएचसी में डाक्टरों की मनमानी से मरीजों की जेब ढीली पड़ रही है। मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अपना अखबार नहीं करता है। विजयीपुर में स्थित पीएचसी में डाक्टरों की मनमानी का एक वीडियो पोल खोल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सरकार के दावों की पोल खोल रहा है। वायरल वीडियो बीते दिन का बताया जा रहा है। काउंटर पर बैठा डाक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहा है। बाहर की दवाएं लिख कर मरीजों की जेब ढीली की जा रही है। मजबूरी में मरीज बाहर की दवाएं ले रहे हैं। लोग पैसों की तंगी को लेकर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। बावजूद इसके भी उन्हें बाहर की महंगी दवाएं लिखी जा रही है। पीएचसी में तैनात डाक्टर पीएचसी के अगल बगल स्थित मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं लेने की सलाह दी जा रही है। जो सरकार की दावों की पोल रहे हैं। दवा कराने आए कई मरीजों ने बताया कि अस्पताल में डाक्टर बाहर की दवा लिख देते हैं और बगल में ही स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने की सलाह देते हैं। जहां अलग-अलग कम्पनी की नकली दवाओं का व्यापार धड़ल्ले से किया जाता है। कमीशनखोरी के चक्कर में डाक्टर मरीजों के जेब ढीली करने की साथ-साथ उनके सेहत से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
————————————————– 
नशेडी पुत्र ने किया मां पर जानलेवा हमला इलाज दौरान मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरमतपुर में दो दिन पूर्व नशेडी पुत्र ने मां को राड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बरमतपुर गांव निवासी रामचन्द्र की पत्नी माया देवी 43 वर्ष का पुत्र अरविन्द कुमार ने 9 तारीख को नशे मे धुत होकर अपनी मां को मोटर साइकिल के सांकर वाले पाईप से ताबड़तोड़ में कई वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जिसकी ईलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गयी। उधर परिजन व पडोसी शव लेकर गांव वापस आये और पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में पडोसी देवर शिव भजन ने बताया कि अरविन्द कुमार नशे का आदी था और 9 तारीख को किसी बात को लेकर मां से नाराज हो गया और मोटर साइकिल के सांकर वाले पाईप से उसके ऊपर कई वार कर दिया। जिससे उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
———————————————- 
दिवार ढही पिता पुत्र सहित राजमिस्त्री घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सुबेदार खेडा में बुधवार की सुबह दिवार ढहने से राजगीर सहित तीन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुबेदार खेड़ा गांव निवासी पूरनसिंह का 55 वर्षीय पुत्र रामसिंह के घर का निर्माण हो रहा था। जिस पर मकसूदन खेडा गांव निवासी राजमिस्त्री गंगा प्रसाद 70 वर्ष उसके घर का निर्माण कर रहा था। तभी अचानक दिवार ढह जाने से मकान मालिक रामसिंह बाउ पुत्र रामसिंह व राजमिस्त्री घायल हो गया। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
————————————- 
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मंगलवार रात को ट्रक में बैठकर मौसेरे भाई के साथ वाराणसी जा रहे दो युवकों को ट्रक चालक ने हाइवे पर अहिरनखेड़ा दुर्गा मंदिर के पास उतार दिया। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे ने एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। कानपुर नगर के थाना महाराजपुर के गांव नौगवां गौतम निवासी सुरेश प्रजापति का पुत्र चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू उम्र 22 अपने मौसेरे भाई शालू प्रजापति के साथ मंगलवार शाम को छह बजे सिकठिया से ट्रक में बैठकर वाराणसी स्थित एक गुटखा फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहे थे। रात को लगभग दस बजे ट्रक चालक से विवाद होने पर उसने दोनों युवकों को अहिरनखेड़ा दुर्गा मंदिर के पास उतार दिया। मौसेरे भाई शालू प्रजापति ने बताया कि चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू शराब के नशे में बार बार बीच हाइवे की तरफ भाग रहा था। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि रात के अंधेरे में पीछे से आ रही कई गाडियां शव के ऊपर से निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक तीन भाइयों में छेदीलाल, ओमप्रकाश से छोटा था तथा अविवाहित था। मृतक की मां गुजराना बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध रही। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि मृतक शराब के नशे में ट्रक चालक से विवाद कर रहा था। तभी उसने इसे ट्रक से उतार दिया था। फिर नशे में बीच हाइवे की तरफ भागने पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *