होली मिलन सम्मान समारोह में जुटा दोसर वैश्य समाज

   होली मिलन सम्मान समारोह में जुटा दोसर वैश्य समाज
राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी बढाने का आहवान
फोटो परिचय-  कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की ओर से ललौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में होली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें वृंदावन से आये कलाकारों ने बरसाने की होली का आनंद उठाया।
विराट एवं अलौकिक होली मिलन सम्मान समारोह में समाज की प्रमुख विभूतियों को सम्मानित किया गया। साथ ही वृंदावन से आई सांस्कृतिक टीम ने राधा कृष्ण की झांकी, मयूर नृत्य एवं फूलों की होली आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भक्तमयी उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि दोसर वैश्य समाज को पूर्ण सम्मान तभी मिलेगा जब समाज के लोग राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी आदतों में परिवर्तन लाकर संघर्ष के लिये आगे आना होगा। जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने समाज की सेवाओं का वर्णन करते हुये कहा कि कितना भी व्यस्त सही मगर समाज के सम्मान एवं उसकी सेवाओं के लिये सदैव तत्पर रहेंगे। बिंदकी नगर अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने सभी का आभार जताया। आयोजन समिति ने अतिथियों को पटका व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वृंदावन की टीम द्वारा राधाकृष्ण और हनुमान जी की झांकियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर राजा, अन्नू गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रज्जू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रामजी गुप्ता, संजय गुप्ता, आमोद गुप्ता, सुनीता गुप्ता, कविता गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूजा गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, मंदाकिनी गुप्ता, आरती मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *