Badaun। तीन वर्षीय बच्ची के साथ जो हुआ, वह भयावह था… क्रूरता, बर्बरता, हैवानियत से भी परे। उसे ताउम्र न भुलाने वाला दर्द देने के दोषी विनोद कुमार को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बुधवार को विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) दीपक यादव ने उसे दुष्कर्म व कुकर्म का दोषी माना, उसी अनुसार दोनों अपराध में अलग-अलग उम्रकैद दी गई। हालांकि दोनों सजाएं एक साथ चलेगीं।
घटना के बाद बच्ची की हालत इतनी खराब थी कि बयान भी दर्ज नहीं करा सकी थी। ऐसे में इस निर्णय में डीएनए रिपोर्ट मुख्य आधार बनी। एक गांव में रहने वाली बच्ची सात दिसंबर 2020 को अन्य बच्चों के साथ दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान विनोद कुमार गोद में उठा ले गया। उसने ट्यूबवेल के कमरे में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म व कुकर्म किया।