डीपी दुबे बने कांग्रेस के जिला पंचायत चुनाव को ऑर्डिनेटर

     डीपी दुबे बने कांग्रेस के जिला पंचायत चुनाव को ऑर्डिनेटर
फोटो परिचय- इं0 देवी प्रकाश दुबे।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। आगामी जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ तैयारी में जुटी है। जिसके क्रम में अभी से अपने कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए हर जनपद में कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर उन्हें पंचायत स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी ई. देवी प्रकाश दुबे को यह जिम्मेदारी देते हुए जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया। नियुक्ति से ई. देवी प्रकाश दुबे ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में उनका परम कर्तव्य है कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष के आसन में कांग्रेस उम्मीदवार की ताजपोशी हो जिसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पूर्ण तैयारी के साथ मैदान में कूदा जाएगा। साथ ही पंचायत सदस्य के लिए उन्हीं प्रत्याशियों को सिंबल दिया जाएगा जो पार्टी के लिए पूर्ण रूप से कृत संकल्पित एवं समाज में स्वच्छ छवि धारक होंगे। ई. दुबे की नियुक्ति में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, माधुरी रावत, आदित्य श्रीवास्तव, शोभा दुबे, सैयद सहाब अली, ओम प्रकाश कोरी, अजय बच्चा, नजमी कमर, निजाम उद्दीन, चौधरी मोईन राईन आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *