दरवाजा तोड़कर भागा नशेड़ी, पुलिस कर रही तलाश,गोली से महिला गंभीर रेफर

     नशेड़ी के हाथो चली गोली से महिला गंभीर, रेफर
– दंपति में हो रहा था विवाद, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
दरवाजा तोड़कर भागा नशेड़ी, पुलिस कर रही तलाश
फोटो परिचय-  घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– चांदपुर थाना क्षेत्र के शिकरी गांव में युवक ने महिला को गोली मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में महिला को परिजनों ने अमौली सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर गांव में फैलते ही अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक शिकरी गांव निवासी सोनू उर्फ भीम यादव पुत्र हरी लाल 35 वर्ष नशे की हालत में गांव में घूम रहा था। इसी बीच गांव के लालजी कोरी के यहां रह रही उनकी बिटिया रोशनी व दामाद गजेन्द्र का पत्नी रोशनी से आपस में विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ने पर दामाद बेटी की पिटाई करने लगा। युवती की पिटाई का विरोध सोनू ने किया। ग्रामीणों की माने तो घटना से क्षुब्ध सोनू लालजी के दामाद को गोली मारने की बात कहने लगा और उत्तेजना में आकर अवैध शस्त्र से गोली चला दी। गजेंद्र तो पीछे हट गया, लेकिन उसकी सास सिया दुलारी की कनपटी में गोली लग गई। घायल अवस्था में परिजनों ने सिया दुलारी को अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने हालत नाज़ुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर सोनू उर्फ भीम यादव को ग्रामीणों ने पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। जहां से वह दरवाजा तोड़कर भाग निकला। सूचना पर मौके में पुलिस भीम की तलाश कर रही है। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *