नशेड़ी ने पत्नी सहित चार पर चढ़ाया ट्रैक्टर, सभी घायल, अन्य लघु खबरों के में,,

     नशेड़ी ने पत्नी सहित चार पर चढ़ाया ट्रैक्टर, सभी घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– औंग थानां क्षेत्र के होलापुर गाँव में युवक ने नशे की हालत में पत्नी सहित चार लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के होलापुर गाँव निवासी महेश बताया जाता है वह शराब का नशा करने का आदी है। नशा करने के बाद वह अपना आपा खो बैठता है। रांत भी उसने नशे में धुत होकर अपनी 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी, गाँव निवासी कालीचरण के 62 वर्षीय पुत्र भगवान दास, संतोष कुमार की 14 वर्षीय पुत्री अंशिका देवी और रनजीत कुमार के 22 वर्षीय पुत्र कल्लू पर ट्रैक्टर चढ़ाकर चारों को घायल कर दिया। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महेश की पत्नी की हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं घायल भगवान दास के पुत्र नीरज ने बताया महेश शराब पीने का आदी है। इसके पहले भी इसी तरह कि घटना को अंजाम दे चुका है उस समय कोई घायल नही हुआ था। यह घटना उसने दूसरी बार अंजाम दिया है।

———————————————– 


    ट्रैक्टर से घयाल महिला की इलाज दौरान मौत
– थाना क्षेत्र के सरकी बैंक के पास हुआ हादसा; परिजनों में कोहराम
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने रविवार को कानपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बताते चले कि सरकी गांव निवासी नीशू कुमार की माता सुनीता देवी 49 वर्ष, पत्नी चुनबुद उर्फ रविशंकर, बीते 12 मार्च को दोपहर लगभग 1ः30 बजे घर से गाजीपुर जाने के लिए निकली थीं। जैसे ही वह सरकी बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास पहुंचीं, तभी एक बिना नंबर के मैक्सी ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भागे आरोपी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद एक चार पहिया वाहन से तीन अज्ञात व्यक्ति आए और मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। इलाज के दौरान तोड़ा दम घायल महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें कानपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ रविवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

————————————————


    बारह फिट का अजगर निकलने से मचा हड़कंप
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कोड़ारवर गांव में रविवार को करीब 12 फीट लंबा अजगर निकलने से किसानों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और अजगर को देखने के लिए भीड़ लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक यह तीसरी बार है जब गांव में इतना बड़ा अजगर दिखाई दिया है। अजगर के दिखने की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। बताया जा रहा है कि अजगर गांव के पास स्थित पानी की टंकी के नजदीक दिखाई दिया, जिससे आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। टीम ने अजगर को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के खेतों में बार-बार अजगर दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से घटनाओं से ग्रामीणों को डर का सामना न करना पड़े। फिलहाल वन विभाग की कार्रवाई के बाद गांव में स्थिति सामान्य हो गई है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन क्षेत्र में अजगर के बार-बार दिखाई देने से लोग अभी भी परेशान हैं। वन रेंजर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *