मौरंग कारोबारी की मनमानी से वैकल्पिक मार्ग बना ट्रकों का एक्सप्रेस-वे

   मौरंग कारोबारी की मनमानी से वैकल्पिक मार्ग बना ट्रकों का एक्सप्रेस-वे
– बच्चों का भविष्य खतरे में, आए दिन हो रहे हादसे
कासिम मुश्ताक अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर– यमुना क्षेत्र के किशनपुर में चरका घाट संचालक की दबंगई व सिस्टम की सुस्ती ने आम जनजीवन को नरक बना दिया है। अवैध और ओवरलोड मौरंग खनन के खेल में माफियाओं ने अब वैकल्पिक रास्तों को अपना निजी श्एक्सप्रेस-वेश् बना लिया है, जिससे क्षेत्र में दहशत और अव्यवस्था का माहौल है।
हैरानी की बात यह है कि मौरंग माफियाओं के इन भारी-भरकम ओवरलोड ट्रकों के कारण स्थानीय स्कूलों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। धूल के गुबार और अनियंत्रित ट्रकों की रफ्तार की वजह से नन्हे-मुन्ने बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि ग्रामीण अब अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्कूलों से पलायन करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चरका घाट संचालक की दबंगई के आगे प्रशासन नतमस्तक है। आखिर मजबूत कार्यवाही क्यों नहीं हो रही? क्या सिस्टम माफियाओं के आगे बिक चुका है? सड़कों की बदहाली और चीखते-चिल्लाते ग्रामीण भ्रष्टाचार की इस दास्तां को खुद-ब-खुद बयां कर रहे हैं। कार्रवाई का खौफ न होने से ओवरलोड ट्रकों का संचालन बेधड़क जारी है। माफियाओं ने नियम-कानूनों को ताक पर रखकर पूरे क्षेत्र को अपनी जागीर समझ लिया है। यदि समय रहते इन पर नकेल नहीं कसी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *