अधिकारियों की निरंकुशता के चलते ठेकेदारों की मनमानी

      अधिकारियों की निरंकुशता के चलते ठेकेदारों की मनमानी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर  – जिस तरह से पंचायत, ब्लाक व पालिका स्तर से सरकारी निर्माण का कार्य चल रहा उसे देख कर और उसकी घटिया निर्माण कार्य के चलते ठेकेदारों की लापरवाही व मनमानी को देखते हुए अधिकारियों की निरंकुशता नहीं तो और क्या कहेंगे


तेलियानी ब्लाक के अंतर्गत हो रहे सौ मीटर से अधिक नाला निर्माण कार्य की घटिया स्थित पर जनता की शिकायतों का सुनने वाला कोई नहीं।
फतेहपुर के ग्राम बिलंदा की पुरानी बस्ती के पीछे हाइवे के नंज़दीक पुरानी कायम बस्ती “बनियन टोला” कमला आसपास क्षेत्र कहा जाने वाला बनियन टोला में नवनिर्माण नाले पर जिस तरह घटिया मैटेरियल डाल कर बनाया जा रहा जिसकी स्थिति फोटो में साफ तौर पर देखी जा सकती है
निर्माण कार्य में पीला सेवढ़ा, गुड़िया ईंट से मानक के विपरीत औपचारिकता पूर्ण बिछाकर उस पर मसाले से ढके जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा चर्चा का विषय बना है। लेकिन शासन सत्ता की जोड़ गांठ के चलते ठेकेदारों के मनमाने रवैये पर कोई असर नहीं
ठेकेदारों की मनमानी के चलते घटिया निर्माण कार्य को लेकर शासन के विरुद्ध चर्चा खूब हो रही जब इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर के कार्य के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं – अज़रा न्यूज फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *