राष्ट्र एवं सामाजिक उत्थान में शिक्षा का बहुत बडा योगदान: विनोद
राष्ट्र एवं सामाजिक उत्थान में शिक्षा का बहुत बडा योगदान: विनोद
हुसैनगंज इकाई ने महासमिति का मनाया स्थापना दिवस
– राष्ट्र एवं सामाजिक उत्थान में शिक्षा का बहुत बडा योगदान: विनोद
फोटो परिचय- महासमिति का स्थापना दिवस मनाते हुसैनगंज इकाई के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति हुसैनगंज इकाई द्वारा बहुगुणा इंटर कालेज में महासमिति का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें महिलाओं की भागेदारी सराहनीय रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन एवं पार्षद जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व ईश वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत माला एवं अंग वस्त्रम पहनाकर किया गया। समाज के बच्चों एवं बच्चियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। जिसका संयोजन मोना गुप्ता द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान होता है। जो समाज शिक्षित होता है वही समाज राष्ट्रहित एवं समाज हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष नरायण बाबू ने कहा कि महासमिति के स्थापना दिवस के अवसर पर हुसैनगंज में दोसर वैश्य समाज द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है उससे समाज की एकजुटता का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रबंधक पंकज गुप्ता ने कहा कि समाज को जोडने के लिए महिलाओं का घर से बाहर आना आवश्यक है जिससे वह समाज की मुख्य धारा से जुड सके। नगर इकाई के अध्यक्ष ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार प्रकट किया। हुसैनगंज के ग्यारह बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया। जिसमें रामजी गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, जवाहरलाल गुप्ता, बरगदीलाल गुप्ता, भिखारीलाल गुप्ता, शिवसागर गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, ब्रजलाल गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता लंबरदार शामिल रहे। संचालन ज्ञान गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री नरेंद्र गुप्ता, जिला संरक्षक सुनील गुप्ता, जिला संरक्षक नमो गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, साजन गुप्ता, बब्लू मासूम गुप्ता, राकेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, मनु गुप्ता, पूजा गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, शशी गुप्ता, रमा गुप्ता, चांदनी गुप्ता, मिनी गुप्ता, रसना गुप्ता सहित तमाम नगर के दोसर वैश्य बंधु उपस्थित रहे।