न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर बुजुर्ग व्यक्ति, मिला सिर्फ आश्वासन  

  न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर बुजुर्ग व्यक्ति
तहसील दिवस से भी बुजुर्ग पीड़ित को मिला सिर्फ आश्वासन  

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ – खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले मुमताज खान पुत्र खान मोहमद के अनुसार उसने पप्पू चीफ पुत्र जलाल उद्दीन को 50 हजार नगद तथा 16 हजार का किराने का सामन दिया था। जिसके वापस न करने पर उसने खखरेरू पुलिस से शिकायत की पुलिस ने दोनों पक्षों के सामने एक लिखित समझौता करवाया जिसके तहत दूसरे पक्ष ने 50 हजार वापस करने की सहमत जताई तथा 25हजार रु पीड़ित को दिए गए बाकी 25 हजार गेहूं की फसल के बाद देने का खखरेरू पुलिसत
तथा गवाहों के सामने लिखित वादा किया। पीड़ित मुमताज खान के अनुसार मियाद पूरी होने के बाद जब उसे बकाया राशि नहीं मिली तो उसने खखरेरू पुलिस से संपर्क किया तब खखरेरू थाने के यस आई के द्वारा अनैतिक टिप्पणी करते हुए उसे भगा दिया गया। पीड़ित मुमताज खान के अनुसार उस पर धमकियां देकर दबाव बनाना जा रहा है।इसके बाद से लगातार पीड़ित न्याय की तलाश में अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दे रहा है। पीड़ित पुलिस अधीक्षक महोदय फतेहपुर से लेकर खागा तहसील दिवस में भी प्रार्थनापत्र दे चुका है। पीड़ित वृद्ध मुमताज खान सर्दी के मौसम में सुबह से ही खागा तहसील में प्रार्थना पत्र लेकर उपस्थित हो जाता है इस आस में की शायद किसी अधिकारी के माध्यम से उसे न्याय मिल सके।
पीड़ित ने खखरेरू थाने के एस आई पर आरोपी पक्ष से मिली भगत का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *