उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों व प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

   डीएम ने 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों व प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
फोटो परिचय- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाते जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने हवा में गुब्बारे छोड़कर एवं दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सर्वप्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा देश के मतदाताओं के नाम संदेश की वीडियो प्रसारित की गयी। तत्पश्चात डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समस्त नागरिकों को मतदाता शपथ दिलायी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम माई इंडिया माई वोट के अनुसार स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा जनपद स्तर पर निबन्ध, कला, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 243-खागा के बूथ लेविल अधिकारी कृष्ण औतार शर्मा, शिक्षामित्र एवं सुपरवाइजर अंकित कुमार, लेखपाल को राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता हेतु शनी कुमार सर्वाेदय इण्टर कॉलेज गोपालगंज, ऋषभ सोनी एएसइण्टर कॉलेज फतेहपुर, सैज हुसैन मुस्लिम इण्टर कॉलेज फतेहपुर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले धर्मेन्द्र कुमार सदाशिव इण्टर कॉलेज रेल बाजार, आकांक्षा विश्व भारती गर्ल्स इण्टर कॉलेज, हबीबा समी नूरुल हुदा इण्टर कॉलेज फतेहपुर एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले इल्मा नूरूल हुदा इंगलिश मीडियम, ऐंजल विश्व भारती गर्ल्स इण्टर कॉलेज, सूरज कुमार सदाशिव इण्टर कॉलेज रेल बाजार को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डॉ० अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय दुर्गेश यादव, राकेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, अमरेश सिंह तहसीलदार सदर एवं स्वीप आइकान डॉ० अनुराग श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद कुमार शर्मा, प्रांशु रस्तोगी, स्तुति शर्मा एवं राजेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *