पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली
पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली
जालौन में पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ उरई के कुईया रोड पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद जालौन। जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में कुईया रोड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी प्रदीप उर्फ गुड्डू के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, लूट और चोरी समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।