उपनिबंधक कार्यालयों यानि रजिस्ट्री ऑफिस की सुरक्षा करेंगे पूर्व सैनिक

     उपनिबंधक कार्यालयों की सुरक्षा करेंगे पूर्व सैनिक
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सहायक महानिरीक्षक निबन्धन अलका सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीद्र जायसवाल ने प्रदेश के 380 उपनिबन्धक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु भूतपूर्व सैनिक एवं होमगार्ड रखे जाने के संबंध में स्वीकृति दी है। उप निबन्धक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से सुरक्षा गार्डाे एवं पर्यवेक्षकों की सेवाएं प्रथम वरीयता पर प्राप्त करने के निर्देश दिये गए। जिले में भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की उपलब्धता न हो तो होमगार्ड रखे जाये। बताया गया कि न्यूनतम आवश्यकता का आंकलन कर सुरक्षा सेवा प्राप्त करने हेतु महानिरीक्षक निबंधन को अधिकृत किया है। शासनादेश के अनुसार वर्तमान उपलब्धता एवं कार्यालय संख्या के अनुसार प्रदेश के 111 उप निबन्धक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु 315 भूतपूर्व सैनिक, 12 सुपरवाइजर प्राप्त किये जाने, शेष 269 उप निबन्धक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु 789 होमगार्ड लिए जाने हेतु संभावित पर होने वाली धनराशि की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गयी है। इस पर वार्षिक 40.53 करोड रूपये खर्च होगे। इसे आउटसोर्सिग सेवाओं के मद में प्रस्तावित धनराशि खर्च होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *