कालपी में आटा-दाल लेकर धरने पर बैठे भाकियू से जुड़े किसान

     कालपी में आटा-दाल लेकर धरने पर बैठे भाकियू से जुड़े किसान

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़  जालौन — कालपी कस्बे में सोमवार देर रात भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) से जुड़े दर्जनों किसान टेंट लगाकर आटा-दाल लेकर धरने पर बैठ गए। रात के अंधेरे में शुरू हुए इस धरने से क्षेत्र में हलचल मच गई और प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया।

बताया जा रहा है कि किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यह धरना शुरू किया है। किसान टेंट के नीचे बैठकर भोजन सामग्री के साथ आंदोलन पर डटे रहे और मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही। मौके पर किसानों की एकजुटता देखने को मिली।

धरने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। समाचार लिखे जाने तक किसान धरनास्थल पर डटे हुए थे और प्रशासन से वार्ता जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *