पुराने विवाद में पुत्रों समेत पिता को पीटा, न्याय की लगाई गुहार

    पुराने विवाद में पुत्रों समेत पिता को पीटा
पीड़ितों ने न्याय की लगाई गुहार
फोटो परिचय- दबंगों की पिटाई से घायल पिता व पुत्र।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौराकला गांव में पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने वृद्ध के साथ मारपीट की। बचाने आए पुत्रों को भी जमकर लाठी-डण्डांे से पीट दिया। पीड़ितों ने हुसैनगंज पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
हुसैनगंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित सीताराम ने बताया कि शनिवार को वह घर पर मौजूद था। तभी पुराने विवाद को लेकर सुबह लगभग नौ बजे गांव के ही संदीप, प्रदीप, अजय, बिंदा घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ लाठी-डण्डा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर उसके पुत्र रोहित व शिवसागर बचाने के लिए आए तो दबंगों ने उन पर भी हमला बोल दिया। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दबंग धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाना पुलिस ने दबंगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *