दुर्घटना के शिकार हुए पिता को मिला “प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना” का लाभ, खिले चेहरे
दुर्घटना के शिकार हुए पिता को मिला “प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना” का लाभ, खिले चेहरे
दुर्घटना के शिकार हुए पिता को मिला, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ, परिवार के खिले चेहरे
एम ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर – जिला फतेहपुर के ग्राम बुधवन के रहने वाले अनिल कुमार की बीते दिनों बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। जिनका खाता उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खोला गया था। जिनकी मृत्यु के पश्चात शाखा प्रबंधक ने दिवंगत के पिता को क्लेम जो प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा के अंतर्गत क्लेम राशि दो लाख रुपए का भुगतान किया।
जिससे दुखी परिवार में राहत की संवेदना दिखी।
आप को बता दें कि
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष के नागरिकों के लिए एक सरकारी टर्म लाइफ इंश्योरेंस योजना होती है। जो किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख का कवर बीमा देती है। इसके लिए नाम मात्र का वार्षिक प्रीमियम लगता है, जो बैंक खाते से ऑटो-डेबिट होता है। यह 1 जून से 31 मई तक सक्रिय रहती है और इसे हर साल रिन्यू किया जा सकता है।
इसी बीमा के अंतर्गत दिवंगत को द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ले रखा था।
वही सहयोग राशि पाकर दिवंगत के पिता का चेहरा खिल उठा।
वहीं शाखा प्रबंधक “शिवम गुप्ता” आम लोगों से मुखातिब होकर कहा,, की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मात्र जरा सा योगदान देने की अपील की कर,,, आम जनमानस को प्रोत्साहित भी किया।
इस मौके पर बैंक के सभी स्टाफ संदीप पवार, सुनील कुमार मौर्य, बीसी संचालक मान सिंह, साक्षी यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।