नगर पंचायत के कूड़ा भंडारण में लगी आग, फैला प्रदूषण

  नगर पंचायत के कूड़ा भंडारण में लगी आग, फैला प्रदूषण
लगभग एक पखवाड़े से जल रहा कूड़ा
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– एक तरफ जहां प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार अथक प्रयास में लगीं है। जिसके चलते किसानों पर पराली व खेती से निकले अन्य सामग्री को जलाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है, जिसके लिए लगातार किसानों पर आर्थिक दंड दिया जा रहा है। वही नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर का कूड़ा नौबस्ता रोड एवं सरसई रोड के मध्य गिल्ली के बगहा के पास कूड़ा भंडारण करके आग लगा दिया गया। जिससे लगभग एक पखवाड़े से ज्यादा समय से पूरा वायुमंडल प्रदूषण युक्त हो गया है। इस प्रदूषण से सबसे ज्यादा कूटी पर, सरसई, कठखेरवा सहित कस्बे का बहुत बड़ा भाग प्रभावित हो रहा है और लोग जानलेवा बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। प्रदूषित धुएं का आलम तो यह है कि 10 से 5 मी के अंदर भी देखना मुहाल हो रहा है। प्रदूषण से प्रभावित निवासियों ने बताया कि गांव में लोग आंखों और गले में जलन से बुरी तरह प्रभावित हैं तथा लगभग दो दर्जन से भी अधिक बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे टीवी, दमा जैसे जानलेवा बीमारियों के शिकार हो चुके हैं। वही पहले से भी हृदय रोगी व गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगो का हाल बेहाल है। वरिष्ठ अधिवक्ता जगत नारायण तिवारी, व्यापारी गिरजेश गुप्ता, किसान कामता प्रसाद साहित दर्जनों निवासियों और मॉर्निंग वॉक जाने वाली महिलाएं व लोगों ने बताया कि वन विभाग की भूमि पर नगर पंचायत द्वारा डाले गये कूड़े में आग लगी है। जिसके धुएं से पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। वही साइनस अस्पताल संचालक ने बताया कि अगर इसी तरह कुछ दिन प्रदूषण धुएं प्रभाव बना रहा तो क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से लोग प्रभावित होंगे। ईओ देवहूती पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों को आग न लगाकर उसको बिनने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *