पेड़ से आग निकलने की घटना, मंदिर के सामने दृश्य देख दहशत में लोग
पेड़ से आग निकलने की घटना, मंदिर के सामने दृश्य देख दहशत में लोग
बदायूं में नीम के पेड़ से आग निकलने की घटना, मंदिर के सामने दृश्य देख दहशत में लोग
रिपोर्ट संदीप धुरिया बदायूं (उ.प्र.) — जिले के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर के सामने स्थित नीम के पेड़ से अचानक आग निकलती दिखाई दी। पेड़ से उठती लपटों को देखकर आसपास के लोग भयभीत हो गए। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
पेड़ के ठीक सामने मंदिर होने के कारण लोगों में आस्था और डर दोनों का माहौल बन गया। व्याकुल जनता ने इसे दैवीय संकेत मानते हुए पूजा-पाठ और प्रार्थना शुरू कर दी। वहीं कुछ लोगों ने आग लगने के पीछे प्राकृतिक या तकनीकी कारण होने की आशंका जताई।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घटना का वास्तविक कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।