भाजपा की नवनियुक्त जिला टीम की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित
भाजपा की नवनियुक्त जिला टीम की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित
संगठनात्मक मजबूती के लिए समर्पित रहें: अन्नू श्रीवास्तव
– भाजपा की नवनियुक्त जिला टीम की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित
फोटो परिचय- प्रथम परिचयात्मक बैठक में भाग लेते नवनियुक्त पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्यों की चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टी विचारों के संवाहक हैं। हमें संगठन के दिशा-निर्देशों को सर्वाेपरि रखते हुए बड़ी ही सुचिता से पूर्ण करना है। आप पर पार्टी ने भरोसा किया है। संगठनात्मक अनुशासन को बनाएं रखने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी है।
जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। बैठक में पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, पंकज त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, रेखा मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, अरिमर्दन सिंह, संतोष गुप्ता, ओमप्रकाश पाल, रेखा पासवान, विमलेश पांडेय, सुधीर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, सुनीता गुप्ता, राजबहादुर पासवान, उमेश गुप्ता, सुमित द्विवेदी, अखिलेश कुमार, ओम मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, शिवाकांत तिवारी, शरद श्रीवास्तव सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।