नवरात्र से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, कई दुकानों से नमूने लिए

    नवरात्र से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, कई दुकानों से नमूने लिए
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन उरई (जालौन) —  चैत्र नवरात्र को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। शासन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में विभिन्न प्रतिष्ठानों से साबूदाना, घी, काजू और केला सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।


आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने उरई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इंडियन एंटरप्राइजेज से केला का नमूना संग्रहित किया। वहीं कोटरा रोड स्थित एक दुकान से साबूदाना तथा अन्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिए गए।
इसके अलावा रामपुरा तहसील (माधौगढ़) क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान से साबूदाना और जालौन के ज्वालागंज क्षेत्र से काजू का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के मद्देनज़र यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार एवं अनिल कुमार शंखवार सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *