फार्म 06 भरवा राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करें सभी कार्यकर्ता-अनूप गुप्ता

    फार्म 06 भरवा राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करें सभी कार्यकर्ता- अनूप गुप्ता
,,,कानपुर बुन्देलखण्ड के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता द्वारा जहानाबाद व बिंदकी में एसआईआर को लेकर की गईं बैठकें,,
,,,गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान अन्तर्गत बूथों में पहुंच फार्म 06 भरने पर दिया जोर,,,
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़— कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रभारी, सदस्य विधानपरिषद के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता द्वारा सोमवार को जहानाबाद व बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान को लेकर प्रवास किया गया, प्रदेश महामंत्री द्वारा जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के देवमई मंडल अंतर्गत औंग शक्ति केंद्र के बूथों पर पार्टी गतिविधि को देख जरूरी दिशा-निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए गये,वहीं बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के मंलवा मंडल के गोपालगंज व रेवाड़ी शक्ति केंद्रों के बूथों पर फार्म 6 भरवाते हुए घर घर पहुंच एसआईआर अभियान को लेकर भ्रमण किया गया, उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा एसआईआर में सभी को जुड़ फार्म 6भरवाने की बात दोहराई गई, उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदाता बना कर आप राष्ट्र व संगठन धर्म का पालन बाखूबी कर सकते हैं, ऐसे पुण्यकार्य में आप शक्तिकेन्द्र संयोजक व बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अवसर है कि वह प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं, उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के द्वितीय चरण में कार्यकर्ताओं द्वारा संगठनात्मक योगदान दिया जा रहा है उक्त राष्ट्रीय अभियान में योगदान दे रहे सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं अब शेष बचे दिनों का उपयोग हमे और भी सजगता मेहनत और लगन से कार्य करना है,इस मौके पर नीरज सिंह, मनोज मिश्रा, कुलदीप भदौरिया,रेखा मिश्रा, बैजनाथ वर्मा, आशुतोष अग्निहोत्री, लालसिंह सूर्यवंशी, श्वेता शुक्ला,रूद्रपाल सिंह गौतम, पंकज शुक्ला, आशुतोष अवस्थी मनोज सिंह गौतम, कुलदीप गुप्ता, संतोष सिंह चौहान,रजय सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
शुभेच्छु,
प्रवीण कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी भाजपा फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *