निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार भरे जाएं प्रपत्र : रविन्द्र

    एसआईआर कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार भरे जाएं प्रपत्र: रविन्द्र
फोटो परिचय-  एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते डीएम रविन्द्र सिंह।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने विकास खंड मलवां, तहसील बिन्दकी, विकास खंड अमौली का औचक निरीक्षण कर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत भरे जा रहे गणना प्रपत्र और फीडिंग किए जा रहे प्रपत्रों की जानकारी ली। संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाइन के अनुसार प्रपत्रों को भरा जाय और इनकी फीडिंग भी की जाये। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए गणना प्रपत्रों व फीडिंग में तेजी लाएं ताकि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कार्य ससमय पूरा किया जा सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी बिन्दकी, ईआरओ, तहसीलदार बिन्दकी, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी मलवा, अमौली सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *