दो युवतियों समेत चार ने फांसी लगाकर दी जान, बीमार होमगार्ड की मौत

       दो युवतियों समेत चार ने फांसी लगाकर दी जान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग- अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बीते 24  घंटों के अंतराल में दो युवतियों समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी मनौटी गांव निवासी लवकुश की 19 वर्षीय पत्नी जूली देवी ने रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार बकेवर थाना क्षेत्र के जगजीतपुर पाही गांव निवासी मलखान सिंह की 21 वर्षीय पुत्री राधा देवी शनिवार की शाम खेत गई थी और वहीं जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता के अनुसार पुत्री सभी को खाना-पीना खिलाकर बहाने से खेत गई थी। इसी तरह असोथर थाना क्षेत्र के सातो जोगा गांव निवासी स्व0 रघुनाथ का 50 वर्षीय पुत्र दशरथ सिंह घर से खेत जाने के लिए और जंगल में पेड़ पर रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं थरियांव थाना क्षेत्र के चकबरारी बिलन्दा गांव निवासी सरवन लोधी के 30 वर्षीय पुत्र ठाकुरदीन लोधी रविवार की सुबह घर पर उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के सभी लोग अपने-अपने कामो में व्यस्त थे तभी परिजनों की नजर कमरे में गई तो ठाकुरदीन का शव फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
————————-  
बीमार होमगार्ड की मौत
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर में चार दिन से बीमार चल रहे 52 वर्षीय होमगार्ड को इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार तिलकपुर गांव निवासी स्व0 पितई का पुत्र ओम प्रकाश होमगार्ड के पद पर तैनात था। बताते हैं कि चार दिन से वह बीमार चल रहा था। आज परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
———————– 
 इलाज को ले जाते विवाहिता की मौत
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव में रविवार की सुबह इलाज के लिए ले जा रहे 25 वर्षीय विवाहिता की रास्ते में मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने इलाज नहीं करवाया था जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के सहिली गांव निवासी अवधेश कुमार की पत्नी साधना सिंह सात माह की गर्भवती थी। बताते हैं कि कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिस पर चौबीस अक्टूबर को पिता पुत्री को मायके ले आया और आज इलाज के लिए उसको अस्पताल ले जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता ने बताया कि उसने पुत्री की शादी दो मार्च 2025 में की थी। दामाद पुलिस विभाग में है और एक साल से रेप व एससी एसटी एक्ट में निलंबित चल रहा है। उसका आरोप है कि ससुरालीजनों की लापरवाही के चलते उसकी पुत्री की मौत हुई है।
———————-  
किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नेहालपुर साहनी में रविवार की सुबह परिजनों की डांट से क्षुब्ध 15 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार नेहालपुर साहनी गांव निवासी लवकुष की पुत्री सोनम को आज परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सरकारी एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया।
————————- 
सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डडिया में रविवार की सुबह खेतों में काम कर रही 22 वर्षीय पुत्री को जहरीले सर्प ने डस लिया जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार डडिया गांव निवासी गेंदालाल की पत्नी गुरमीत देवी सुबह खेत में काम कर रही थी। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
————————-  
सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के थाना कमासिन निवासी अभिनव की 33 वर्षीय पत्नी आशा देवी बाइक से असोथर रिश्तेदारी में आ रही थी। जैसे ही ये लोग कस्बा के समीप पहुंचे तभी अचानक बाइक के आगे बंदर आ गया। जिस पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे आशा देवी बुरी तरह घायल हो गई। उधर राधानगर थाना क्षेत्र के खुशवक्तरायनगर निवासी नरेन्द्र मिश्रा का 30 वर्षीय पत्नी शुभम मिश्रा बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था जब वह गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से बुरी तरह घायल हो गया। जबकि सुल्तानपुर घोष निवासी अकबर अपनी 40 वर्षीय पत्नी जानकी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर खागा दवा लेने जा रहा था तभी ऐरायां मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से जानकी बुरी तरह घायल हो गई जबकि अकबर को मामूली चोटे आई हैं। सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *