एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया । गंगा आरती में गायत्री परिवार रवीन्द्र सिंह ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना । संत वासुदेव ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें । अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया ।
इस मौके पर आचार्य रामचंद, आचार्य अखिलेश तिवारी ,गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, रवींद्र सिंह , आशा त्रिपाठी, लक्ष्मी सिंह , पुष्पा गुप्ता, वंदना गुप्ता ,आशीष गुप्ता, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक , माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित, शिवम मिश्रा आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।