महिला सशक्तिकरण व स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश, निकाली सम्मान रैली
महिला सशक्तिकरण व स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश, निकाली सम्मान रैली
फिट इंडिया महिला सप्ताह में निकाली नारी सम्मान रैली
– महिला सशक्तिकरण व स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
फोटो परिचय- प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— शहर के शांतीनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिट इंडिया महिला सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं ने नारी सम्मान रैली निकाली। जिसमें महिला सशक्तिकरण व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के मध्य रस्साकसी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार भारती ने मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सफल आयोजन में स्पोर्ट्स स्टेडियम के समस्त कोच एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। जिनमें कार्यालय सहायक अरुण शर्मा, कार्यालय स्टाफ मनीष कुमार, एथलेटिक्स कोच आरिफ खान, एथलेटिक्स कोच-खेलो इंडिया जितेन्द्र यादव, हैंडबॉल कोच मोहित यादव शामिल रहे।