सींगरामौली पंचायत में बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया
सींगरामौली पंचायत में बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया
सींगरामौली पंचायत में बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर — 07 फरवरी 2026। सींगरामौली ग्राम पंचायत में शनिवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं को बेबी किट एवं मिठाई वितरित कर उनके जन्म की खुशी मनाई गई।
कार्यक्रम में जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र की जिला समन्वयक ने कहा कि समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना ही नए भारत की नींव है। उन्होंने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा एवं अधिकारों पर विशेष जोर देते हुए बाल विवाह रोकने की अपील की।
इस कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर साइमा लाजमी एवं केस वर्कर सुपरवाइजर की उपस्थिति रही। उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, भारत सेवा योजना, महिला हेल्पलाइन-181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 प्रमुख रहीं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई।