गड्ढे में उतरता मिला युवती का शव, मचा हड़कम्प, अन्य लघु खबरों के साथ
गड्ढे में उतरता मिला युवती का शव, मचा हड़कम्प, अन्य लघु खबरों के साथ
गड्ढे में उतरता मिला युवती का शव, मचा हड़कम्प एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– गड्ढे के पानी में युवती का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गाँव से एक किमी दूर बिलन्दा रोड किनारे गड्ढे में करीब (18) वर्षीय युवती का शव उतरता मिला। युवती ऑरेंज कलर का कुर्ता व काले रंग का लोवर पहने थी। युवती के गला दुपट्टा से कसकर बंधा था। शव पानी मे औंधा मुँह पड़ा था। गले में खरोच के निशान मिले। कमर के पिछले भाग में भी चोट के काले रंग निशान पाये गये। अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। भारी संख्या में ग्रामीणों भी भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर हुसैनगंज पुलिस ने शव को बाहर निकाला। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सीओ सिटी प्रमोद कुमार शुक्ला घटना स्थल पर पहुँचे। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की। मकनपुर गाँव मे राजकरन पाल के गेंहू के खेत के बगल में भट्ठे की ईंट पथाई के गड्ढे में भरे पानी में युवती की हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। शव से करीब आठ मीटर दूर गेंहू की फसल टूटी मिली है।
उसी स्थान पर युवती के बाल में लगाने वाला काले रंग का रबर और रबर में लगे प्लास्टिक के मूंगे भी बिखरे पड़े मिले है। जिससे लग रहा है कि युवती को इसी गेंहू के खेत मे दुप्पटे से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव औंधे मुंह पानी मे फेंक दिया गया होगा। पुलिस के मुताबिक शव अकड़ गया था। करीब दस बारह घण्टे पहले की हत्या होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पाण्डेय ने बताया कि शव की शिनाख्त बम्हरौली की संगीता (18) के रुप मे हो गयी है। मृतका के पिता संतलाल पासवान ने शव की पहचान कर ली है। थाना क्षेत्र के बम्हरौली के सन्त लाल पासवान ने बताया कि हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह के मजरे कुर्मिन का पुरवा का युवक कोमल पटेल ने मेरी पुत्री संगीता को प्रेम जाल में फसाकर आर्थिक एवं शारीरिक शोषण करता था। पिता का आरोप है कि आरोपी बेटी को गलत जाति बताकर शादी करने की बात करता था। झांसे में युवक ने बेटी से 60 हजार रुपये भी ऐंठ लिया था। प्रभारी निरीक्षक आलोक पाण्डेय ने बताया कि संगीता के पिता ने युवक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी कोमल पटेल सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। —————————————— चप्पलों से पीटे जाने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा दी जान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर मजरे महोई में युवती द्वारा चप्पलों से मारने से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोते बिलखते रहे। जानकारी के अनुसार मानपुर मजरे महोई गांव निवासी विनोद पुत्र राम सजीवन यादव ने जूट की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घरवालों का कहना है कि विनोद सुबह हैंड पाइप में पानी भरने के लिए गया हुआ था वहीं पर अवध बिहारी लोधी की पुत्री पानी भरने गई थी। वही लड़की का शरीर लड़के से टच हो जाने के युवती द्वारा विनोद को चप्पलों से मारा। उसे समय युवती के पिता अवध बिहारी लोधी और गांव के कई लोग भी मौजूद थे जिससे क्षुब्ध होकर विनोद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। पत्नी का नाम श्वेता है। बच्चे नहीं हैं। घटना के बाद पत्नी व मां का नाम सावित्री देवी रो-रोकर बेहाल रहीं।
——————– वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साला घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिन्लदा के समीप एनएच 2 में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 35 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि साला घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला कालिकन रोड़ निवासी मोतीलाल का पुत्र मनोज अपने साले अंशू पाल के साथ बाइक से ससुराल हथगाम थाना क्षेत्र भुनगा का पुरवा जा रहे थे। रात लगभग 8 बजे जैसे ही यह लोग बिलन्दा के समीप एनएच 2 में पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उसका साला जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। —————————————– मामूली विवाद में किशोर की गला दबाकर हत्या एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सानी में मामूली विवाद के चलते 14 वर्षीय किशोर गांव के ही कुछ लोगो ने गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार रसूलपुर सानी गांव निवासी रामप्रसाद लोधी का पुत्र अंशू लोधी का शव गांव के समीप तालाब के किनारे से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर भेजा है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना के एक दिन पहले गांव के ही कमलेश का पुत्र अमन एवं पिता कमलेश पुत्र दर्शन व रिश्तेदार रातदत्त पुत्र विजयी झाडी रामपुर थाना मलवां ने उसके पुत्र बुलाकर गलादबाकर हत्या कर दी। घटना के बाबत जब जानकारी ली तो पिता ने बताया कि घटना से एक दिन पहले मामूली विवाद हो गया था। जिसकी खुन्नस को लेकर इन लोगो ने घटना को अंजाम दिया है। उधर पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुये एक को हिरासत में ले लिया है। —————————————— ट्रकों की भिड़ंत में दोनों चालक घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– मलवां थाना क्षेत्र के सौरा ओवर ब्रिज में सोमवार की सुबह ट्रको की भिडन्त में दोनों चालक घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फर नगर हरियाणा अंबाला निवासी राजपाल का 52 वर्षीय पुत्र भूपसिंह ट्रक चालक वह ट्रक में बैट्री लादकर रांची झारखण्ड जा रहा था। जैसे ही ट्रक सौंरा ओवरब्रिज पर पहुंचा तभी राजस्थान कोटा निवासी माहुन खान पुत्र इसाक खान 28 ट्रक में मारबल लादकर जा रहा था। आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। जिसके चलते दोनो घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने दोनो घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। —————————————– उधारी का पैसा मांगने पर युवक को पीटा – बीच बचाव करने आयी मां को भी मारा एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर में उधारी का पैसा मांगने पर दबंग पडोसियों ने 32 वर्षीय युवक को लाठी डन्डा व लोहे का राड मारकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची मां को भी हमलावरों ने पीट दिया।
जानकारी के अनुसार अजमतपुर गांव निवासी राकेश कुमार तिवारी का पुत्र दीपक कुमार तिवारी को गांव के ही दीपक भाई सूरज रिश्तेदार अंकित राजकुमार पुत्र चौतू ने लाठी डन्डा व लोहे का राड मारकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन मां मंजू लता देवी पुत्र को बचाने आयी तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीट दिया। घायलावस्था में दीपक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज करा रहे परिजनों ने बताया कि राजकुमार ने दीपक से 50 हजार रूपये उधार लिया था कई महीने बीत जाने के बाद जब उसने अपने उधारी के पैसे मांगे तो राजकुमार के पुत्र दीपक सूरज वच अन्य दो लोग अंकित व स्वयं राजकुमार ने उसके पुत्र को बुरी तरह पीट दिया। उधर जब थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने उनकी तहरीर न लेकर अपने मन मुताबिक तहरीर खिवाकर ली है। घायल के परिजनों का कहना है कि दबंग पीडित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।