ग्राम दुरेडी मे हो रहा भव्य कथा का आयोजन

     ग्राम दुरेडी मे हो रहा भव्य कथा का आयोजन
संवाददाता – सुरेंद्र कुमार धुरिया अज़रा न्यूज  बांदा — श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ग्राम दुरेडी जनपद बांदा में 13 फरवरी 2026 से चल रहा है आज 19 फरवरी को भागवत कथा का समापन तथा सुदामा चरित्र की कथा हुई जिससे ग्राम के सभी लोगों ने श्रवण किया कल 20 फरवरी को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है

इस शुभ अवसर पर हमारे बांदा जनपद के समाजसेवी भाजपा नेता श्याममोहन धुरिया कथा के अंतिम दिन उपस्थित रहे उन्होंने कथा व्यास पर विराजमान आचार्य यगेश मिश्रा जी को अंगवस्त्र देकर सम्मान किया आचार्य द्वारा भी समाजसेवी श्याममोहन धुरिया को व्यास गद्दी से आशीर्वाद दिया तथा सम्मानित किया और यह भी कहा कि ज्यादा कर धार्मिक सभी कामों में हमेशा उनकी उपस्थिति रहती है तन मन धन से हमेशा अच्छे अच्छे कार्य में रुचि लेना और धार्मिक कार्यों में पहुंचकर सम्मिलित होना यह बहुत ही बड़ा कार्य है जो इस समय सब कोई नहीं कर पाता इस शुभ अवसर पर संजय मिश्रा विक्की रोहित द्विवेदी


पंकज शुक्ला अनवर रज़ा
शुभम सिंह सुरेन्द्र धुरिया रूपा गोयल संध्या धुरिया आदि
पुरोहित बने कुलदीप सिंह ने भी आए हुए सभी अतिथियों को ईश्वर से कामना की सभी को धन-धान से हमेशा पूर्ण रखें इसी तरह अच्छे और धार्मिक काम हमेशा चलते रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *