२८ साल बेदाग सेवाएं देकर सेवानिवृत हुई प्रधानाध्यापिका मीना श्रीवास्तव

     आप सभी का सहयोग व सानिध्य जीवन भर याद रहेगा : मीना
२८ साल बेदाग सेवाएं देकर सेवानिवृत हुई प्रधानाध्यापिका मीना श्रीवास्तव
फोटो…. प्रधानाध्यापिका मीना श्रीवास्तव का विदाई समारोह
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ मलवां,फतेहपुर — ३० सितम्बर १९९७को मलवां ब्लॉक के गोविंदपुर प्राइमरी पाठशाला में बतौर सहायक शिक्षिका अपनी सेवाएं शुरू करने वाली मीना श्रीवास्तव २८साल ६महीने का बेदाग सेवाकाल निभाकर सेवानिवृत्त हो गयीं। वे मलवां ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय करनपुर की प्रधानाध्यापिका पद से सेवानिवृत हुईं।उन्होनें सभी के सानिध्य की यादें साझा करते हुए कहा कि सभी का सहयोग पूरे जीवन याद रहेगा। सेवानिवृत्ति के इस भावुक पल में मैं उन सभी अधिकारियों,सहायक व कनिष्ठ साथियों से करबद्ध क्षमा प्रार्थी हूं,जिन्हें जाने अनजाने में मेरे किसी प्रकार कर बात अथवा व्यवहार से कष्ट पहुंचा हो।


गत दिवस प्रधानाध्यापिका मीना श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति समारोह में स्थानीय मौहार,गोविंदपुर,पहुर,शिवराजपुर,पुरानी कटरी,पचखोरा सहित आस पास के परिषदीय विद्यालयों के वरिष्ठ व सहायक अध्यापक अध्यापिकाएं पहुंची। सभी ने उन्हें सकुशल सेवाकाल पूरा करने के लिए बधाई दी और अगले पड़ाव में स्वस्थ व आनंदमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य परमहंस इंटरकालेज गोविंदपुर चंद्र कुमार श्रीवास्तव,विजय कृष्ण श्रीवास्तव, एआरपी ऋषि गुप्ता,प्रभारी प्रधानाध्यापिका पीएश्री कम्पोजिट विद्यालय सरकंडी किरण श्रीवास्तव,प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय अनामिका, प्रधानाध्यपक प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर रोशनलाल,प्रधानाध्यापिका कटरी पूर्णिमा सचान, प्राथमिक विद्यालय मौहार प्रथम सहायक अध्यापिका संकुल पूर्ति भदौरिया,नेहा,मौहार की हेडमास्टर शालिनी,जूनियर विद्यालय यूपीएस साईं की इंचार्ज सरस्वती,मीना वर्मा, ग्राम प्रधान करनापुर श्रीराम,पूर्व प्रधान करनपुर फूल ङ्क्षसह यादव,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव,सेवानिवृत सहायक अध्यापक जगदीश कुमार ग्राम शिक्षा निधि सदस्य करनपुर सुल्तान सिंह सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय करनपुर नेहा,सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय करनपुर,सहायक अध्यापक अनुपम, शिक्षा मित्र कम्पोजिट विद्यालय करनापुर मदन सिंह,रसोईया बिट्टी,सुंदारा, सीता देवी सहित भारी संख्या में स्थानीय शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

—————————————–
 १८ साल ६ महीनें दी सेवाएं
अपने उद्गार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अध्यापकों ने कहा कि मीना बहन जी ने मलवां ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय करनपुर १८साल ६महीने लगातार सेवाएं दी। इससे पहले गोविंदपुर प्राथमिक पाठशाला में १०वर्षो तक अध्यापन किया। अपने अपने विचार साझा करते हुए समारोह में आए हुए परिषदीय शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी। इसी समारोह के साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत सभी कक्षाओं के छात्र व छात्राएं भी मौजूद रहे।

 

——————————————
दीदी हमको टीसी कौन देगा?
विद्यालय में आयोजित शिक्षिका मीना के विदायी समारोह के साथ कक्षा ८ उत्तीर्ण करने वाले छात्र व छात्राओं को भी विदायी दी गई। शिक्षिका की विदाई पर हर कोई भावविभोर था।इसी बीच ८वर्षो तक इसी विद्यालय में पढऩें वाले छात्रों की भी आंखें नम थी। वे कुछ बोलने की स्थिति में नही थे हां इतना जरूर कहा कि दीदी हमें टीसी कौन देगा..रूंधे गले से शिक्षिका ने कहा जो हमारा चार्ज लेगा वह आप सभी को टीसी भी देगा। हर किसी को अपना सेवाकाल पूरा करने पर सेवानिवृत्त होना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *