कदौरा में गंदगी का अंबार, नाले जाम,स्वच्छता दावों की खुली पोल
कदौरा में गंदगी का अंबार, नाले जाम,स्वच्छता दावों की खुली पोल
कदौरा में गंदगी का अंबार, नाले जाम—स्वच्छता दावों की खुली पोल
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन कदौरा– एक ओर प्रदेश की उत्तर प्रदेश सरकार नवरात्रि के अवसर पर स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कदौरा नगर पंचायत क्षेत्र में गंदगी और अव्यवस्थाओं का आलम सामने आ रहा है।
नगर के वार्ड नंबर एक स्थित इस्लामाबाद मोहल्ले में बस्ती के अंदर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां बनी पानी की टंकी पिछले करीब एक वर्ष से अधूरी पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं अंबेडकर नगर में स्थिति और भी खराब है। नालों में कूड़ा जमा होने के कारण वे पूरी तरह जाम हो चुके हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इसी मोहल्ले में मंदिर के पास बनी पानी की टंकी और बगल में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है, लेकिन नगर पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
नालियों के जाम होने से रास्तों पर गंदगी फैल गई है, जिससे लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इसी तरह व्यासपुरा मोहल्ले में भी कूड़े के ढेर और जाम नालों के कारण हालात बदतर बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पंचायत द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावे सवालों के घेरे में नजर आ रहे हैं।