निशिकांत राउत जी को भावभीनी श्रद्धांजलि 

    निशिकांत राउत को भावभीनी श्रद्धांजलि 
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ देवघर– अखाड़ा, जलसार रोड निवासी निशिकांत राउत के असामयिक निधन पर राष्ट्र जागृति मंच के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता एवं पप्पू राउत, प्रमंडलीय अध्यक्ष, हिंद मजदूर किसान यूनियन ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार अनन्त राउत, गौतम राव, एवं अन्य के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। और कहा कि दुःख कि इस महान घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य धारण करने की असीम शक्ति प्रदान करें। और मृतात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा की मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है, यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है। हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।
मौके पर अनेको गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगरवासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *