पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक में मनाया होली मिलन समारोह

     पूर्व सैनिक व नगर पालिका मिलकर स्वच्छता का करेंगे कार्य
पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक में मनाया होली मिलन समारोह
फोटो परिचय-  एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई देते पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक व होली मिलन कार्यक्रम शादीपुर स्थित एक कोचिंग सेक्टर में सूबेदार मेजर बीबी तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पूर्व सैनिकों व उनके परिवारीजनों को नगर पालिका के डीपीएम संजय कुमार ने बताया कि घर-घर कूड़ा उठाने की योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए वह पूर्व सैनिकों व महिला संगठन से कुछ जागरूक लोगों का सहयोग लेकर उनको स्वच्छता पहरी बनाया जाएगा। जिससे शहर को कचरे से मुक्त कराया जा सके।
नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर ने भी स्वच्छता के प्रति पूर्व सैनिकों को जागरूक किया। इसके हेतु अधिशासी अभियंता नगर पालिका के नेतृत्व में अतिशीघ्र एक बैठक करके पूर्व सैनिक व नगर पालिका मिलकर एक परिवार की तरह शहर की स्वच्छता में कार्य करेंगे। इस अवसर पर सूबेदार मेजर बालकृष्ण अवस्थी एडवोकेट को संगठन का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके पश्चात पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवार ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर गुलाब के फूलों से एक दूसरे पर पुष्प वर्षा करके होली का आनंद लिया। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने सभी पूर्व सैनिकों को आगाह किया कि होली के पर्व पर न तो वह किसी शराब का सेवन करेंगे और न ही अगल-बगल के लोगों को करने देंगे। इस अवसर पर प्रेम सागर शुक्ला, भरोसा प्रसाद अग्निहोत्री, राजकुमार तिवारी, राजेश शुक्ला, देवेंद्र कुमार शुक्ला, विनोद मिश्रा, हीरालाल यादव, सतीश शर्मा, समाजसेविका रंजना कक्कड़, सुमन मौर्य, महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी, सरोज शर्मा, मीरा मिश्रा, राम सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *