सपोर्टिंग तारों से वाहन टकराने से टूट गए एचटी लाइन के खंभे

    हादसे में युवक की मौत, परिवारीजनों में मचा कोहराम
सपोर्टिंग तारों से वाहन टकराने से टूट गए एचटी लाइन के खंभे
फोटो परिचय-  रोते-बिखलते मृतक युवक के परिजन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— बकेवर थाना क्षेत्र के भैसौली गांव में एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन विद्युत पोल के सपोर्टिंग तारों से टकरा गया। जिसके चलते 11 हजार वोल्टेज की लाइन के दोनों पोल टूटकर गिर गये। जिसकी चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार भैसौली गांव निवासी सुरेश कुमार साहू का 25 वर्षीय पुत्र मोहित पैदल जा रहा था। तभी एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन विद्युत पोल के सपोट्रिंग तारों से टकरा गई। जिसके चलते एचटी लाइन के दोनों पोल टूटकर गिर गए और सुरेश उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही बकेवर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी बिंदकी गौरव शर्मा भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। मुसाफा चौकी स्टाफ ने भी स्थिति को संभाला। भारी भीड़ के चलते कुछ घंटों तक मार्ग बाधित रहा। बताया जा रहा है कि जिस मार्ग पर दुर्घटना हुई, वहां इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यह सड़क बैठका से मुसाफा मोड़ होते हुए कर्बिगवां तक जाती है और आगे चलकर कानपुर नगर की सड़क से जुड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल और उनके सपोर्टिंग तार हादसे की बड़ी वजह बने। मृतक मोहित परिवार में सबसे बड़ा था। दो भाई और दो बहनों वाले परिवार में बहनों का विवाह हो चुका है। मोहित की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया गया कि वह होली के अवसर पर अपनी पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *