तीन रात चले विशेष अभियान में 310 ट्रक व डंपर पर हुई कार्रवाई
गूगल से लिया गया चित्र
– 32 लाख 54 हजार 310 रूपए वसूला अर्थदण्ड
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिला प्रशासन ने मौरंग के अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर सख्त रुख अपनाया। तीन रातों तक चले विशेष अभियान में जिला टास्क फोर्स ने 310 ट्रक और डंपरों की जांच कर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 32 लाख 54 हजार 310 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सभी खनन पट्टों की भी जल्द जांच कराई जाएगी।
बांदा व चित्रकूट समेत अन्य जिलों से मौरंग लादकर अधिकांश वाहन जिले से गुजरते हैं। लखनऊ एसटीएफ की जांच में यह पता चला जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने 228 वाहनों का चालान कर 82 वाहन सीज किए। डीएम ने कहा कि जनपद में सभी खनन पट्टों की भी जल्द जांच कराई जाएगी कि इनमें से कई वाहन ओवरलोड थे। डीएम व एसपी ने टास्क फोर्स को सक्रिय कर विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। अभियान 14 नवंबर से जिले में जारी है। ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त, 32.84 लाख का जुर्माना वसूला जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान में कुल 310 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर 32,84,310 रुपये की वसूली की गई है। अभियान जारी रहेगा। जिले में शुरू होने वाले सभी खनन पट्टों की जांच भी कराई जाएगी। 38 वाहनों को सीज किया गया है। नियम विरुद्ध खनिज परिवहन में पकड़े गए 44 वाहनों को प्रवर्तन दल ने सीज किया। 20 लाख 5 हजार 610 रुपये अर्थदंड वसूला गया। एमवी एक्ट के तहत 12 लाख 78 हजार 700 रुपये जुर्माना भी एकत्र किया गया। टास्क फोर्स नियमित बेकिंग पर है।
चेकिंग के प्रभाव के चलते खनिज बहन अंडरलोड चल रहे हैं। बिना रवन्ना और ओवरलोड ट्रक मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। टीमों को अलग-अलग समय पर खनिज वाहन गुजरने वाले मागों पर चेकिंग के लिए भेजा जा रहा है।
—————————
डीएम ने पीड़ितों की सुनीं समस्याएं
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन में दूर दराज क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सरल एवं सहज भाव से सुना और फरियादियों को आश्वस्त किया कि समयबद्धता के साथ नियमानुसार शिकायतो का निस्तारण किया जायेगा। जनता दर्शन के दौरान 43 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र में निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों को पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक ढंग से समय सीमा के अंतर्गत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाये।
—————————
अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान चार लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव निवासी सुरेश का 16 वर्षीय पुत्र राहुल अपने चचेरे भाई विजय कुमार पुत्र राजेन्द्र 19 वर्ष के साथ ई-रिक्शा से बिन्दकी जा रहा था। जब वह कस्बा के ललौली रोड़ पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से दोनो भाई घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी रामशरन साहू का 28 वर्षीय पुत्र प्रेमलाल गांव के ही बनवारी लाल का 55 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र शुक्ला के साथ बाइक से शहर किसी काम से आ रहा था। जब यह लोग सदर कोतवाली के पीरनपुर बांदा सागर रोड़ में पहुचे तभी सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिसे दोनो बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
————————
मामूली विवाद में भाई को पीटकर किया घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक में मंगलवार की सुबह मामूली विवाद में बडे भाई ने मारते हुये छोटे भाई को धक्का दे दिया। जिससे वह गिर कर घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोर्रा कनक निवासी सुरेश का 15 वर्षीय पुत्र आयूष का अपने बडे भाई साजन से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। जिसको लेकर साजन ने भाई को मारने के बाद धक्का दे दिया। जिससे वह गिर कर घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

