बांदा में खिलाड़ियों ने आज जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपा  

   बांदा में खिलाड़ियों ने आज जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपा  

 पत्र में उन्होंने राइफल क्लब खेल मैदान पर एक निजी प्रदर्शनी की अनुमति रद्द करने की मांग की

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — खिलाड़ियों ने बताया कि यह मैदान जनपद के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रीष्मकाल में बोर्ड परीक्षाओं के बाद यहां समर कैंप आयोजित किए जाते हैं, जहां हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे विभिन्न खेलों का अभ्यास किया जाता है।

यह मैदान खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कॉलेज, आवासीय हॉस्टलों में प्रवेश के लिए ट्रायल देने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक और मानसिक विकास हेतु भी इसी खेल मैदान का उपयोग किया जाता है।

खिलाड़ियों ने जनहित और युवा पीढ़ी की भावनाओं का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी निजी प्रदर्शनी को यहां अनुमति देना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से राइफल क्लब खेल मैदान को पूरी तरह सुरक्षित रखने और उसके आकार एवं स्वरूप को यथास्थिति बहाल करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर अबरार फारूखी,लल्लू खां, राजेश कुमार, बृजेश सोनी, इंद्रजीत, अभिषेक,फरीद, प्रशांत,जाहिद अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *