देश की नारी व सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान
– सपा महिला इकाई ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
– भाजपा की एमपी सरकार के मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग
फोटो परिचय- कलेक्ट्रेट पोर्टिको में प्रदर्शन करतीं सपा महिला सभा की पदाधिकारी।
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। देश की नारी व सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारों के बीच गुरूवार को समाजवादी पार्टी महिला इकाई की पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया तत्पश्चात राष्ट्रपति को संबोधित प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा की एमपी सरकार के मंत्री को अशोभनीय टिप्पणी के मामले में बर्खास्त किए जाने की मांग की गई।
सपा नेत्री व वार्ड नं0 10 कोराई की जिला पंचायत सदस्य संगीता राज पासी की अगुवई में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने सैन्य महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी पर अति निंदनीय बयान दिया जो केवल एक उच्च सैन्य महिला अधिकारी ही नहीं बल्कि देश की हर नारी व सेना का अपमान है। ये महानुभाव सदैव से भाजपाई और उनके संघी साथियों की नारी विरोधी सोंच के मुखपत्र रहे हैं। कुछ वर्षों पहले इन्होने ही देश की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के कार्य में बाधा डाली थी। भाजपा की नारी शक्ति वंदना अभियान जैसी झूठी घोषणाओं का सच ऐसे लोगों के दुष्विचार खोल देते हैं। ऐसे लोग मंत्री तो क्या किसी गली-मुहल्ले तक के भी जनप्रतिनिधि बनने नहीं चाहिए। महिलाओं ने राष्ट्रपति से मांग किया कि भारत देश की नारी शक्ति की भावनाओं का सम्मान करते हुए एमपी सरकार के मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्रीमंडल से बर्खास्त करके उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रीता प्रजापति, नफीसा बानो लीलावती, रानी शर्मा, गीता राज पासी, गीता देवी, मरियम जहां, रेशमा सिद्दीकी, नगमा, अनवरी, रेहाना, शबनम, अपसरी, शहजादी, फहमीदा, रामसखी, सियारानी, जनक दुलारी, रानी शर्मा, रन्नो, रामरती, रामसखी, अनुराधा, मंजू, अनीता, सुनीता, सरिता, आशा देवी, अश्वनी यादव, भोली देवी, के अलावा जगनायक सचान, सुनील उमराव एडवोकेट, संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
देश की नारी व सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
