सोलह को मनाएगा भारतीय प्रेस दिवस, नामचीन पत्रकार होंगे शामिल

     सीजेए सोलह को मनाएगा भारतीय प्रेस दिवस, नामचीन पत्रकार होंगे शामिल
– कार्यक्रम में लगेगा मीडिया जगत का महाकुंभ, संवैधानिक दर्जे की मांग पर होगा प्रस्ताव पारित
– डॉ० संतोष भारतीय मुख्य अतिथि व प्रज्ञा मिश्रा जैसे कई दिग्गज पत्रकार होंगे शामिल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय प्रेस दिवस पर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से आगामी सोलह नवंबर को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन होटल महिंद्रा कांटिनेंटल वर्मा तिराहा में होगा। जिसमें देश और प्रदेश के कई नामचीन पत्रकार, संपादक और मीडिया हस्तियां शामिल होंगी।
यह जानकारी साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान, प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी और जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने एक संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मीडिया को संवैधानिक रूप से लोकतंत्र का चौथा स्तंभ घोषित करने की मांग को मजबूत करना है। इस मुद्दे पर कार्यक्रम के दौरान एक विशेष प्रस्ताव पारित किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और लोकतंत्र की मजबूती में उनकी भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारों को संवैधानिक सुरक्षा की जरूरत है ताकि वे निर्भीक होकर जनहित की आवाज उठा सकें। प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने बताया कि साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन लंबे समय से इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रेस की आज़ादी तभी सार्थक होगी जब मीडिया को संविधान में चौथे स्तंभ के रूप में दर्ज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं पूर्व सांसद डॉ. संतोष भारतीय मुख्य अतिथि होंगे। विशेष अतिथि के रूप में भारत सिंह, प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. संजीव कपासिया और पूर्व जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान के अलावा कई अन्य पत्रकार मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद और प्रदेश के सभी पत्रकारों, संवाददाताओं, यूट्यूबरों और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर मीडिया की संवैधानिक मान्यता के इस अभियान को समर्थन दें। इस दौरान कई लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *