संविधान दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में दी जानकारी
– मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
फोटो परिचय- विचार गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर विकास समिति के आयोजन में संविधान दिवस उत्सव विचार गोष्ठी एवं मेघा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया प्रसाद ने की। मुख्य अथिति के रूप में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कैलाश प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व महामंत्री बचानी लाल के अलावा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व विजयानंद ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि ने संविधान दिवस पर कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक एवं संस्था ने प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करते हुए देश ने विविध क्षेत्रों में जो भी प्रगति की है उसमें देश की संविधान सभा की उन प्रतिभाओं का अमूल्य योगदान रहा है जिन्होंने अपना सर्वाेच्च श्रम एवं समय देखकर 2 वर्ष 11 माह 18 दिनों के अच्छे प्रयास से भारतीय संविधान के रूप में अमूल्य धरोहर अंतिम रूप में राष्ट्र के समक्ष 26 नवंबर 1949 को प्रस्तुत किया। 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण भारत गणराज्य में प्रभावित किया गया। संविधान सभा की अनेकों मूलधन्य प्रतिमाओं के बीच भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का एक विशिष्ट स्थान है। मेघा अलंकरण में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संरक्षक जियालाल, बृज किशोर, अखिलेश चन्द्र, शत्रुघन लाल, मयाराम एडवोकेट, मनोज प्रकाश, रमेश बौद्ध भी मौजूद रहे।

