संस्था की ट्रेनिंग के बारे में दिव्यांगों व महिलाओं को दी जानकारी

 समिति ने दिव्यांगों को कंबल व फल बांटे
संस्था की ट्रेनिंग के बारे में दिव्यांगों व महिलाओं को दी जानकारी
फोटो परिचय- दिव्यांग को कंबल व फल देते समिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत बड़ागांव विकास खण्ड बहुआ में किया। समिति ने विकलांगों को कंबल वितरण व फल वितरण व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विश्व दिव्यांग दिवस की गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बड़ागांव में किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया व संस्था द्वारा चलाई जा रही ट्रेनिंग सेंटर के बारे में दिव्यांगो और महिलाओं को जानकारी दी गई। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मनोज, रुद्र, अनुराधा देवी, अर्चना, नगीना, अरुणा, अनीता, सुरेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *