राष्ट्रीय युवा दिवस में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी, अन्य लघु खबरों में,,,

     राष्ट्रीय युवा दिवस में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
फोटो परिचय-  कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से की।
कार्यक्रम प्रमुख राम कुमार विश्वकर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के एक संस्मरण को प्रस्तुत करते हुए उनके जीवन पर विस्तृत प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन एवं दर्शन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र छात्राओं में पूर्णिमा केसरवानी, शुभेन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिमा सिंह, शौर्य गुप्ता, लक्ष्मी, शिवानी निषाद और मरियम अपनी श्रेष्ठतम प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में परिवार उपस्थित रहा।
——————————– 
युवा मंगल दल के सदस्यों ने मनाया स्वामी जी का जन्मदिन
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर उपस्थित युवाओं एवं मंगल दल के सदस्यों ने उनके जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में महर्षि विद्या मंदिर के सभागार में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी शशि भूषण शर्मा, महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी, संगीत अध्यापिका सुमन दीक्षित, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारियों अनिल कुमार क०सहायक एवं अन्य उपस्थित लोगों द्वारा विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं माल्यार्पण कर किया गया। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित ने किया। विवेकानंद जी के जीवन एवं सिद्धांतों पर साक्षी सचान पुत्री योगेन्द्र कुमार, सार्थक पटेल पुत्र अभिषेक वर्मा, मैत्रेय सिंह पुत्र राहुल सिंह एवं सुयस पाण्डेय पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा विवेकानंद जी के जीवन पर गीत प्रस्तुत किया गया।
———————————– 
 प्रदेश स्तरीय चयन व ट्रायल्स की तिथि घोषित
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि खेल निदेशालय के पत्रांक एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के पत्रांक के क्रम में जनपद गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महाराजगंज के अनुसूचित जनजाति के खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि छत्तीसगढ़ में प्रथम खेलो इंडिया ट्रायल्स गेम्स का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सोनभद्र में 13 जनवरी, एथलेटिक्स एवं कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मिर्जापुर में 13 जनवरी व फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए वाराणसी में भी 13 जनवरी को चयन एवं ट्रायल्स किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपने साथ अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र जो राज्य के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो उसकी प्रति अपने साथ लेकर निर्धारित तिथियों एवं स्थानों पर उपस्थित होकर प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। जिसके लिए खेल विभाग द्वारा किसी प्रकार का कोई व्यय देय नहीं होगा।
————————————– 
 पेंशनरों ने स्वामी विवेकानन्द की मनाई जयंती
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– शहर के तांबेश्वर नगर स्थित अध्यक्ष शिवसागर साहू के आवास पर केन्द्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता हृयदेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री केपी सिंह कछवाह ने किया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव रहे। बैठक में स्वामी विवेकानन्द की जन्म जयंती मनाई गई। सभी पेंशनरों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उनके चरित्र पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष शिवसागर ने सभी देशवासियों को मकर संक्रांति के पावन पर्व की बधाइ्र दी। अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार सामाजिक सेवा हेतु जुनू अवार्ड प्राप्त करने हेतु मुख्य अतिथि कालीशंकर श्रीवास्तव को सभी पेंशनरों ने बधाई दी। अध्यक्ष शिवसागर ने सैटेलाइट के सफल परीक्षण पर इसरो को बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हृदयेश कुमार ने विवेकानंद जी के बारे में अवगत कराया। मुख्य अतिथि ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बैठक में श्याम सुन्दर श्रीवास्तव, कृष्णावतार यादव, विजय सिंह, सुखपाल आदि मौजूद रहे।
—————————————- 
 ट्रक की टक्कर से कार सवार डाक्टर दंपति घायल
– 102 एंबुलेंस ने अस्पताल में कराया भर्ती
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार डाक्टर दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल सरकारी 102 एम्बुलेंस से पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उपचार के बाद हालात गंभीर बताते हुए 108 एंबुलेंस से रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निवासी डॉ मनीष 35 वर्ष, डॉ पल्लवी 29 वर्ष प्रयागराज से कानपुर की तरफ़ जा रहे थे। जब उनकी कार थरियांव ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मौके से गुजर रही 102 सरकारी एंबुलेंस को रोक कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। एंबुलेंस के ईएमटी नीलू देवी व पायलट सुकेश ने घायलों को जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
————————————- 
मधुमक्खियों ने वृद्ध पर किया हमला, घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब आरा मशीन में मिस्त्री को मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला बोलकर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *