माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर गंगा घाटों का निरीक्षण
फोटो परिचय- घाट पर तैनात पुलिस बल। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। इसी क्रम में रविवार को थाना सुल्तानपुर घोष एवं थाना हुसैनगंज के प्रभारी निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले गंगा घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का स्नान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सकुशल चलता पाया गया। प्रभारी निरीक्षकों ने मौके पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का गहन परीक्षण करते हुए सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे माघ पूर्णिमा स्नान पर्व बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। जनपद पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। ————————————– फांसी लगा युवती ने दी जान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र काशीदासपुर टिकरी में शनिवार की दोपहर बाद 22 वर्षीय युवती ने घर के अन्दर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार काशीदासपपुर टिकरी निवासी धनराज की पुत्री कनकलता ने शनिवार दोपहर बाद उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर के लोग अपने-अपने काम व्यस्त थे तभी किसी नजर फांसी पर लटक रही युवती पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस आए मृतका के भाई कमलेश ने बहन द्वारा आत्महत्या किये जाने का कारण नहीं बताया।