शिकायत का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

       एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं पीड़ितों की समस्याएं
शिकायत का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश
फोटो परिचय-  पीड़ितों की समस्याएं सुनते एसपी अनूप कुमार सिंह।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों फरियादियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को न केवल ध्यान से सुना बल्कि मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।
जमीनी विवाद, मारपीट, छेड़छाड़, अवैध कब्जा, घरेलू कलह से लेकर पुलिसिया कार्रवाई में देरी तक, विभिन्न प्रकार की लगभग 150 से अधिक शिकायतें एवं प्रार्थना-पत्र एसपी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। पुलिस अधीक्षक ने हर आवेदन को गंभीरता से पढ़ा और संबंधित थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों को फोन पर तथा आमने-सामने तत्काल निस्तारण के लिए निर्देशित किया। एसपी श्री सिंह ने कहा कि जनता का पुलिस पर पूरा भरोसा है। हमें यह विश्वास और मजबूत करना है। कोई भी शिकायत लम्बित नहीं रहनी चाहिए। गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ हर मामले का निपटारा हो, यही मेरी प्राथमिकता है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *