कुरारा नगर पंचायत कार्यालय में मतदाता सूची की गहन समीक्षा बैठक आयोजित

   कुरारा नगर पंचायत कार्यालय में मतदाता सूची की गहन समीक्षा बैठक आयोजित
रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर/कुरारा –- नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर की अध्यक्षता में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मतदाता सूची की गहन समीक्षा की गई तथा छूटे हुए मतदाताओं को सूची में जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही नए मतदाताओं के पंजीकरण, नामों में त्रुटि सुधार और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। बैठक में मतदाता सूची को सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *