बचपन प्ले स्कूल और इंटरनेशनल एमिटी स्कूल के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक जेमिनी सर्कस का आनंद उठाया
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा
शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती,बल्कि वास्तविक अनुभवों से भी गहराई से सीखी जाती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इंटरनेशनल एमिटी स्कूल द्वारा छात्रों के लिए विशेष ‘सर्कस भ्रमण’ का आयोजन किया गया।

स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने जेमिनी सर्कस का दौरा किया, जहाँ उन्होंने मानव साहस, संतुलन,कला और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखा। हवाई करतब, रोमांचक स्टंट, जोकरों की हास्य प्रस्तुतियाँ और कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय विद्यालय प्रबंधन के विप्रांश यादव ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक समझ को बढ़ाने में सहायक होते हैं। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
यह भ्रमण न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और शिक्षाप्रद अनुभव भी साबित हुआ।